दिनांक : 23-Jul-2024 05:05 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: cm vishnu deo sai

सीएम विष्णुदेव साय ने पैरा-एथलीट श्रीमंत झा को दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने पैरा-एथलीट श्रीमंत झा को दी बधाई

Chhattisgarh, Raipur
छत्तीसगढ़ के बेटे और भारत के नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर समूचे प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। सीएम साय ने कहा, इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्रीमंत को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पैरा-आर्म पहलवान श्रीमंत झा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में +85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए झा ने अपनी जीत को भारतीय सैनिकों को समर्पित किया। 20 मई को शुरू हुई इस चैंपियनशिप का समापन झा के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस जीत ने मोल्दोवा में होने वाली आगामी विश्व पैरा-आर्म कुश्ती चैंपियनशिप के लिए उनकी योग्यता भी सुनिश्चित कर दी है। अपनी उपलब्धि पर ...
लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने निकाला रोड शो, देखें LIVE VIDEO

लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने निकाला रोड शो, देखें LIVE VIDEO

Chhattisgarh, Raipur
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जमशेदपुर में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो शुरू किया है। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने विभिन्न विधानसभा के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं जिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2 बजे साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से रोड शो की शुरुआत की है। इस वक़्त जमशेदपुर के निवर्तमान सांसद प्रत्याशी विद्युत महतो भी मौजूद है। रोड शो स्ट्रेट माइल रोड होते हुए एग्रिको मैदान पहुंचकर सम्पन्न होगी। रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विद्युत महतो का स्वागत करने की तैयारी की गई थी। https://youtu.be/lRNxTxjzvDc...
अपने महिला नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस आज नारी न्याय की बात कर रही: विष्णुदेव साय

अपने महिला नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस आज नारी न्याय की बात कर रही: विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, Raipur
कांग्रेस में भारी आंतरिक कलह है। नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में उनकी ही महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ अन्याय हो रहा है, कांग्रेस नेता द्वारा उनका अपमान किया गया। ऐसे कांग्रेसी छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को क्या न्याय दिला पाएंगे और बात कर रहे हैं नारी न्याय योजना की। भारत जोड़ो की बात करने वाली कांग्रेस आज अपने घर को नहीं जोड़ पा रही है। इसलिए जनता उनके भ्रम में नहीं आएगी, कांग्रेस को फिर से सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा के नवागढ़, मनेन्द्रगढ़ के खड़गंवा, धरसींवा के सारागांव और रायपुर के गुढ़ियारी में जनसभा को सम्बोधित किया। नवागढ़ में श्री साय ने कहा कि लगातार दो वर्षों तक भारत ने कोरोना का भयानक दंश देखा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूझबूझ से 140 करोड़ देशवासियों को देश में निर्मित टीका मुफ्त में लगाया गया। टीके का दो से तीन डोज मुफ्त में देने क...
खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक

खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक

Chhattisgarh, Raipur
  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इन दिनों चुनावी सभाओं और बैठकों में व्यस्त हैं, पर इसके बीच वो समय निकालकर जनता से सीधे बात भी कर रहे हैं। लगभग हर दिन वो मोबाइल से खुद फोन लगाते हैं और सामने वाले को अपना परिचय देकर हाल-चाल पूछते हैं। खासकर महिला समूहों से बात करते समय वो महतारी वंदन योजना के पैसे मिलने का फीडबैक जरूर लेते हैं। जिनके पास फोन जाता है, वो इतने सरल-सहज मुख्यमंत्री की बात सुनकर खुद भी सहज हो जाता है और अपने मन में भरे सवाल भी पूछता है। मुख्यमंत्री उनके हर सवाल का जवाब देते हैं। समाज के अंतिम छोर से अपनी सरकार के कामकाज के फीड बैक लेने का यह तरीका चर्चा का केंद्र है।...
मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय

मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, Raipur
कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, उस पार्टी में अभी बिखराव है। पिछले कुछ समय में हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में प्रवेश किया है। उन्हे कैंडिडेट भी नही मिल पा रहे हैं। उसको अलग-अलग जगह कैंडिडेट बनाकर भेजना पड़ रहा है। मुद्दाविहीन है कांग्रेस और निश्चित ही इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को होगा। जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार पूरी ग्यारह की ग्यारह सीट हम जीतने वाले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साक्षात्कार में उक्त बातें कही। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। आजादी के 75 वर्षों में 55-60 साल तक उसकी सरकार रही और उन्होंने देश को छलने का काम किया। इसलिए देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है और लोगों को भ्रम में डालने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेता कुछ भी उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। यहीं नहीं हमारे शीर्ष नेताओं के...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई दी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई दी

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की| उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं| हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है| कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः| हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं| आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं| महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं| बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे| ...
अमृत काल में हमारा देश और हमारा राज्य विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अमृत काल में हमारा देश और हमारा राज्य विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के समापन के अवसर पर कहा कि यह अमृत काल है इस अमृत काल में हमारा देश और हमारा राज्य विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा। हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दी गई गारंटी को प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। आगामी 5 वर्षों में उनकी हर गारंटी को पूरा करने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर बजट सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रियों, सहित पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद आपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके मार्गदर्शन में इस सत्र का संचालन सफलतापूर्वक हुआ। उन्होंने सदन के संचालन में नेता प्रतिपक्ष द्वारा दि...
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेन्स में मॉडल राज्य बनेगा

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेन्स में मॉडल राज्य बनेगा

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ की नयी सरकार ने सुशासन का संकल्प लिया है। सुशासन यानि लोगों की बेहतरी के लिए प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा होना, अच्छा प्रबंधन, जनभागीदारी, जवाबदेही, कुशलता और कानून का पालन जैसी बातें शामिल हैं। यह किसी भी जनकल्याणकारी राज्य की प्रथम आवश्यकता होती है। नयी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए आई.टी. को प्रमुख टूल के रूप में अपनाएगी। इसकी बानगी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेंस की दृष्टि से माडल राज्य बने। उनकी मंशा के अनूरूप योजनाओं की ई-मानीटरिंग के साथ-साथ पारदर्शी प्रशासन और आईटी आधारित कर प्रणाली विकसित की जाएगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेन्स की स्थापना का उल्लेख बजट में किया गया है। बजट में सभी विभागों में आई.टी. के उपयोग...
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh, Raipur
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, उपाध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव श्री वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव द्वय सुश्री तृप्ति सोनी, श्री अरविन्द सोनवानी भी उपस्थित थे।...
मीसाबंदियों की सम्माननिधि फिर शुरू होगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मीसाबंदियों की सम्माननिधि फिर शुरू होगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से संबद्ध विभागों के लिए आज विधानसभा में 8421 करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की अनुदान मांगें चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दी गई। अनुदान मांगों में सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 475 करोड़ 39 लाख 81 हजार रुपए, सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 74 करोड़ 18 लाख 29 हजार रुपए, वाणिज्यिक विभाग(आबकारी) के लिए 432 करोड़ 3 लाख 44 हजार रुपए, ऊर्जा विभाग के लिए 3990 करोड़ 56 लाख 89 हजार रुपए, पशुपालन विभाग के लिए 513 करोड़ 1 लाख 58 हजार रुपए, मछलीपालन विभाग के लिए 106 करोड़ 19 लाख 49 हजार रुपए, खनिज साधन विभाग के लिए 1340 करोड़ 62 लाख 73 हजार रुपए, जनसंपर्क विभाग के लिए 443 करोड़ 87 लाख 20 हजार रुपए, पुनर्वास विभाग के लिए 2 करोड़ 75 लाख 40 हजार रुपए, परिवहन विभाग के लिए 151 करोड़ 8 लाख 20 हजार रुपए, ग्रामोद्योग विभाग के लिए 217 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपए, जिला परियो...