दिनांक : 02-May-2024 06:36 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने की खुदकुशी, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

31/03/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। संजना शर्मा कांग्रेस की बहुत चर्चित और तेज तर्रार नेता थीं। हालांकि उन्होंने खुदकुशी क्यों की अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, पार्षद संजना के भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली। इसके बाद संजना को दोपहर करीब ढाई बजे आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों सहित कांग्रेस नेता व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं परिवार भी सकते में है।

उल्लेखनीय है कि नजूल जमीन का अतिक्रमण हटाने के एक मामले के बाद नगर निगम के कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह के बीच निगम के सभापति कक्ष में जमकर झगड़ा हुआ। सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें झगड़े का नजारा दिख रहा था। इसके बाद 18 नगर निगम पार्षदों ने बरखा सिंह की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी, प्रभारी मंत्री आदि को किया गया था। वहीं शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला के द्वारा भी मामले की रिपोर्ट रायपुर भेजे जाने की जानकारी मिली है।

इसी क्रम में महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष को नोटिस भेजा है। बताया जाता है कि पीसीसी ने इस मामले में एक कमेटी का भी गठन किया है जो रायगढ़ आकर दोनों पक्षों की बात सुनेगी इसके बाद निर्णय किया जाएगा। इस संबंध में दोनों ओर से शिकायत की गई है इसलिए दोनों पक्ष का सुना जाना ही पीसीसी को सही लगा।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।