![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2019/01/netaji-subhash-cnadra-bose.jpg?fit=653%2C490&ssl=1)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘ जैसे फौलादी नारों से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात