![cm-bhupesh-reaches-guhwati-assam-18-jan-2021](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2021/01/cm-bhupesh-reaches-guhwati-assam-18-jan-2021.jpg?fit=640%2C480&ssl=1)
असम की चुनावी राजनीति में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महारथियों की एंट्री हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव समन्वयक बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार को पहली बार असम के दो दिनी प्रवास पर गुवाहाटी पहुंच गए। रायपुर विधायक और असम के प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय वहां तीन दिन पहले से ही पहुंचे हुए हैं।
असम जाने से पहले रायपुर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पार्टी आलाकमान ने उन्हें असम की जिम्मेदारी दी है। वे असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रवास में वे कामाख्या देवी की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री को आज कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर पूजा करना है।
शाम को वे असम कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं की एक बैठक में शामिल होंगे। कल भी वे राजीव भवन में विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठककर चुनावी वास्तविकताओं से परिचित होने की कोशिश करेंगे। असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भी इन बैठकों के लिए गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर विधायक विकास उपाध्याय सहित असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात