दिनांक : 28-Apr-2024 08:51 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

07/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।