दिनांक : 25-Apr-2024 01:33 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

10/04/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ राज्य के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित गृहमंत्री श्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।