![Corona-Virus-1](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2020/09/Corona-Virus-1.jpg?fit=700%2C394&ssl=1)
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 475 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के 133 नए पॉजिटिव भी हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी की एक समेत 4 मौतें हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का प्रतिशत अब बढ़कर 1.2 प्रतिशत पर आ गया है। जो कि करीब तीन हफ्ते पहले 0.9 प्रतिशत पर था।
यही नहीं, प्रति 10 लाख कोरोना टेस्ट में अब संक्रमितों की तादाद 11,031 निकल रही है। राष्ट्रीय औसत 8522 से ये 2509 अधिक है। इसके पहले प्रति दस लाख टेस्ट में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के आसपास थी, इसमें भी दो हफ्ते में एक हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
रायपुर में 11 से अधिक सक्रिय मरीज हैं, प्रदेश में ये सर्वाधिक है। जानकारों के मुताबिक प्रदेश में अब दूसरी लहर जैसी स्थिति नजर आ रही है। इसमें केस की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में मार्च के 14 दिनों में 350 के औसत से हर दिन केस मिल रहे हैं। फरवरी के पूरे महीने में प्रदेश में हर दिन मिल रहे मरीजों का औसत 256 हर दिन रहा है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात