बिलासपुर में नगर निगम में गुरूवार को बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले ही BJP ने आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भाजपा पार्षदों का कहना था कि 2 साल में 60 हजार आवेदन आए, लेकिन आवास एक को भी नहीं मिला। सत्ता पक्ष ने जवाब में इसे राजनीति करना बता दिया। दरअसल, बजट से पहले सामान्य सभा के दौरान सवाल-जवाब पर चर्चा की जा रही थी। निगम की सामान्य सभा में पहली बार शहर विधायक मौजूद रहे।
करीब दो घंटे देरी से शुरू हुई निगम की कार्रवाई में पार्षद ने पार्षद ने घटिया लाइट लगाए जाने का सवाल उठाया। इसके साथ ही सामान्य सभा में बिजली, पानी और सड़क के साथ ही संपत्ति कर वसूली के ठेके को लेकर चर्चा की गई। भाजपा पार्षद ने सरकंडा के नूतन चौक से लेकर इमलीभाठा की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। कहा, दो साल से नहीं बन सकी है। इस पर महापौर ने बारिश से पहले सड़क बनाने की बात कही। कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा।
निगम में सम्पत्ति कर ठेके से वसूली के मुद्दे को उठाया। बताया गया कि ठेका कंपनी निगम अफसरों के जितनी कर वसूली नहीं कर पाई है। प्रश्नोत्तर काल के दौरान सत्ता पक्ष के ही पार्षदों ने अमृत मिशन का मामला सदन में उठाया। महापौर ने मिशन से जुड़ी कुछ योजनाएं राज्य सरकार के अधीन है। इस पर अध्यक्ष ने सदन में मौजूद शहर विधायक शैलेष पांडेय को जानकारी देने के लिए कहा, तो उन्होंने सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद देने की बात कही।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय