दिनांक : 02-May-2024 03:50 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

पुलिस मुख्यालय में 08 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6 नवंबर को, आवेदन कल तक कर सकते है

19/10/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 08 रिक्त पदों सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगूल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) एवं उपनिरीक्षक (रेडियो) के लिए प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 6 नवंबर 2022 को अपरान्ह 2 से 4ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में भी 3 दिनों की वृद्धि की गई है।

अभ्यर्थी अब व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov-in पर जाकर 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की तिथि 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निर्धारित थी।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।