दिनांक : 09-May-2024 03:39 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: vishnu deo sai

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

Chhattisgarh
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और...
पंच से सीएम बनने तक का ऐसा विष्णु देव साय का  राजनैतिक सफर, 26 की उम्र में बन गए थे विधायक

पंच से सीएम बनने तक का ऐसा विष्णु देव साय का राजनैतिक सफर, 26 की उम्र में बन गए थे विधायक

Chhattisgarh, India, Politics
छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री ​​विष्णुदेव का छात्र जीवन संघर्षों से भरा रहा। पिता राम प्रसाद साय के निधन के बाद संघर्षों, चुनौतियों से लड़ते हुए वे आगे बढ़े। परिवार जिम्मेदारी के कारण उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ खेती का काम संभाला। पहली बार पंच और निर्विरोध सरपंच बने तो दिलीप सिंह जूदेव ने उनका हाथ थामा। साय को जूदेव छोटा भाई मानते थे। 26 की उम्र में वे पहली बार विधायक चुने गए। राजनैतिक जीवन छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनसंघ की विरासत अपने दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय से मिली. उनके दादा स्वतंत्रता के के बाद सन् 1947 से 1952 तक तत्कालीन सीपी एंड बरार विधानसभा में मनोनीत विधायक भी रहे. विष्णुदेव साय का परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा रहा. उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय वर्ष 1977-79 तक जनता पार्टी सरकार में संचार राज्य मंत्री रहे। व्यक्तिगत जीवन जिला मुख्यालय जशपुर से...