दिनांक : 19-May-2024 01:14 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: kuposhan maat

रायपुर : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से मां-बेटी ने दी कुपोषण को मात

रायपुर : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से मां-बेटी ने दी कुपोषण को मात

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कुपोषित बच्चों और महिलाओं  के जीवन में वरदान साबित हो रहा है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में गर्म भोजन, अतिरिक्त पौष्टिक आहार सहित निःशुल्क स्वास्थ्य और परामर्श सेवाएं प्रदान करने से कुपोषित बच्चों, एनीमिक महिलाओं को कई प्रकार के स्वास्थ्यगत परेशानियों से निजात मिल रही है। इन्ही में से एक वनांचल और आदिवासी क्षेत्र बीजापुर के संतोषपुर की फुलदई साहनी  हैं, जो करीब सालभर पहले एनीमिया से पीड़ित थीं। उनका हिमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम और वजन मात्र 35 किलोग्राम था। वह पूरी तरह कमजोर हो गयी थी। लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्र में नियमित रूप से पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य जांच सहित उपचार मिलने से अब फुलदई एनीमिया से मुक्त हो गयी है। फुलदई साहनी बताती हैं कि एनीमिया से पीड़ित होने के कारण वह बहुत कमजोर महसूस करती थीं। घरेलू काम करने के दौरान जल्दी थक जाती थीं। उनकी साढ़े 4 वर्ष की ...