कबीरधाम जिले के 18 हजार 440 गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में हुई 39 करोड़ 82 लाख 88 हजार रूपए की धनवर्षा
राज्य सरकार ने एक बार फिर किसानों को सबल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक निर्णय ली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 18 हजार 440 गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 39 करोड़ 82 लाख 88 हजार रूपए जारी किया। साथ ही उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत 2 लाख 31 हजार 920 रूपए गोबर विक्रेताओं के खाते में जारी किया। उन्होंने कुछ किसानों से सीधा संवाद किया और उनसे उनका अनुभव भी पूछा।
राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि जारी की। साथ ही बीते वर्ष की बकाया राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना समेत जारी की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 की बोनस/प्रोत्साहन राशि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित रा...