दिनांक : 02-May-2024 03:31 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: international women day

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh, Raipur
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिलाओं सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं, देश के विकास में समान योगदान दे रही हैं। हमें बेटियों को शिक्षित करने तथा  सदैव महिलाओं के सम्मान के लिये संकल्पित होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिल...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला मड़ई: छत्तीसगढ़ की हुनरमंद महिलाओं की दिखाई दी प्रतिभा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला मड़ई: छत्तीसगढ़ की हुनरमंद महिलाओं की दिखाई दी प्रतिभा

Chhattisgarh, Raipur
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है। श्रीमती भेंड़िया ने इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान भी किया। इस दौरान पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमश्वरी वर्मा भी उपस्थित थीं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 04 मार्च तक चले...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सम्मेलन एवं पोषण मेला का आयोजन : उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सम्मेलन एवं पोषण मेला का आयोजन : उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का हुआ सम्मान

Chhattisgarh
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जांजगीर-चांपा जिले में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जांजगीर के कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में महिला सम्मेलन एवं पोषण मेले का आयोजन किया गया। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां, नारायण बसते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं धैर्य, सामर्थ्य, शक्ति, सहनशीलता की प्रतीक महिला हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा अनेक कानून बनाए गए हैं। श्रीमती महंत ने कहा कि ईश्वर की श्रेष्ठ रचना है महिला। महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। वे जागरूक होकर अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा का उदाहरण देते हुए महिलाओं को अपनी जागरूकता का परिचय देने के लिए प्...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि देश, प्रदेश और समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। श्री बघेल ने कहा है कि एक महिला के समर्थ बनने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है परिवार से समाज और समाज से देश प्रदेश की उन्नति प्रभावित होती है इसलिए हमें परिवार की आधारशिला को मजबूत बनाना है जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित ही आने वाले समय में दिखाई देगा।...