दिनांक : 18-May-2024 08:07 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: gothan yojna

महिलाओं के लिए गौठान बन रहे आमदनी के प्रमुख केन्द्र : एक ही दिन में कमाए 20 हजार रूपए

महिलाओं के लिए गौठान बन रहे आमदनी के प्रमुख केन्द्र : एक ही दिन में कमाए 20 हजार रूपए

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से महिलाएं जुड़कर अच्छी खासी आमदनी अर्जित कर रही है। योजना अंतर्गत गौठान मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में स्थापित हो गए है। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के महोरा गौठान की महिलाओं ने एक ही दिन में गौठान में बनाई विभिन्न सामग्रियों को बेचकर लगभग 20 हजार रूपए का व्यवसाय किया है। इस गौठान में काम कर रहे महिला स्व सहायता समूहों ने पत्तल, दोना, बाती और गोबर से बने गमले बेचकर यह राशि कमाई है। महोरा का गौठान आजीविका संवर्धन की गतिविधियों के लिए जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में अब मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में स्थापित हो गया है। गौठान में काम कर रहीं महिलाओं ने 60 रूपए प्रति सैकड़े की दर से 14 हजार 200 नग पत्तल आठ हजार 520 रूपए में बेचीं हैं। महिलाओं ने गौठान के दोना-पत्तल सेंटर में बने 14 हजार 350 दोने 20 रूपए प्रति सैकड़े की दर से बेचकर दो हजार 870 रूपए का व...