दिनांक : 26-Apr-2024 05:45 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: gothan newschhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : गौठानों में मल्टीयुटिलिटी सेंटर के लिए शेड बनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : गौठानों में मल्टीयुटिलिटी सेंटर के लिए शेड बनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांवों में निर्मित गौठानों में मल्टीयुटिलिटी सेंटर के संचालन के लिए शेड का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीणों को रोजगार व्यवसाय की गतिविधियों को संचालित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में राज्य के 3 हजार गौठानों में वर्क शेड का निर्माण डीएमएफ की राशि से कराए जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यकतानुसार जिलों को राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंग...
रायपुर : दिव्यांग ललिता को गोठान ने दी ताकत : खुद भी कमा रहीं : 35 महिलाओं को भी दिया रोजगार

रायपुर : दिव्यांग ललिता को गोठान ने दी ताकत : खुद भी कमा रहीं : 35 महिलाओं को भी दिया रोजगार

Chhattisgarh
पहले मैं बहुत दुखी रहती थी। खाने-पीने तक के लिए मां-बाप पर ही आश्रित थी। लेकिन अब खुद कमा-खा रही हूं, और दूसरों को भी खिला-पिला सकती हूं। मैंने आज 35 और महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार दिया है। कोरबा जिले की दिव्यांग महिला ललिता राठिया ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपने जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई। वे जनपद पंचायत कोरबा से करीब 65 किलोमीटर दूर ग्राम चिर्रा की निवासी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ललिता राठिया महिला सशक्तिकरण के अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ललिता उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ललिता तथा उनकी समूह की महिलाओं को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग होने के बाद भी महिलाओं को आर्थिक विकास की राह पर चलने के लिए रास्ता दिखा रहीं हैं, यह निश्चित ही जहां चाह वहां राह की बातों को सिद्...