दिनांक : 02-May-2024 08:43 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: chhattisgarh sanskrit vidyamandalam

प्राच्य संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं 01 मार्च से 25 मार्च तक

प्राच्य संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं 01 मार्च से 25 मार्च तक

Chhattisgarh, Raipur
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा संचालित प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की कक्षा पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा (9वीं से 12वीं) की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। निर्धारित समय-सारिणी अनुसार यह परीक्षाएं 01 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक सम्पन्न होंगी यह परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक होगी। हाई स्कूल परीक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं) में 2 मार्च को अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य, चयनित विषय में शास्त्रीय विषय 4 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृत 10 मार्च को, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 13 मार्च को, सामाजिक विज्ञान 15 मार्च को, विज्ञान 17 मार्च को और गणित विषय की परीक्षा 21 मार्च को होगी। हाई स्कूल परीक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) में 2 मार्च को गणित, विज्ञान 4 मार्च को, सामाजिक विज्ञान 10 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 13 मार्च को,...