दिनांक : 05-May-2024 06:35 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

India

Read news articles about national news update, business news updates.

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। जनसम्पर्क विभाग द्वारा इस अभियान पर हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में दो अलग-अलग फिल्म तैयार कराई गई हैं। इस फिल्म में गायी गई गीत छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार मीर अली द्वारा लिखी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के दौरान राज्य के गांव-गांव, शहर-शहर, घरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हमर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के लोग उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जिनके बलिदानों और संघर्षाें से हमारा देश आजा...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को चारामा के दौरे पर रहेंगे, बिरसामुण्डा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को चारामा के दौरे पर रहेंगे, बिरसामुण्डा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत चारामा के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 2.35 बजे कांकेर जिले अंतर्गत शासकीय गेंद सिंह महाविद्यालय खेल मैदान जैसाकर्रा चारामा पहुंचेंगे और वहां दरगहन चौक में वीर बिरसामुण्डा के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे इसके पश्चात मिनी स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री वहां आमसभा में आयोजित कार्यक्रम में 126 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 18 करोड़ 13 लाख रूपये के 98 कार्यों का भूमिपूजन तथा 21 करोड़ 92 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा चारामा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डों में 02 करोड़ 99 लाख 03 हजार रूपये की लागत के अधोसंरचना मद से सीसी रोड, आरसीसी न...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को बालोद, कांकेर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को बालोद, कांकेर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को बालोद और कांकेर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 11.55 बजे बालोद जिले की तहसील गुरूर के 14वीं बटालियन मैदान धनोरा पहुंचेंगे और गुरूर के हाईस्कूल ग्राउंड कोलिहामार में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे धनोरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.25 बजे कांकेर जिले के चारामा के शासकीय गैंदसिंह महाविद्यालय के खेल मैदान जैसाकर्रा पहुंचेंगे और वहां से दरगहन चौक पहुंचकर वीर बिरसा मुण्डा की प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.40 बजे मिनी स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Chhattisgarh, India
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आयी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वनीषा दीदी, ब्रह्मकुमारी सिमरन दीदी, ब्रह्मकुमार हिरेंद्र नायक और ब्रह्मकुमार महेश भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।...
मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता का व्यक्तित्व अतुलनीय था। सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 50वीं पुण्यतिथि पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक...
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Chhattisgarh, India
प्रदेश में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला...
झारखंड जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

झारखंड जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल को सखुआ का पौधा तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन के आमंत्रण पर आज रांची पहुंचे थे। वहां श्री बघेल का ढोल-नगाड़ों की बुलंद आवाज एवं पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी कि...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वनवासियों को जागरूक करने प्रदेश में 15 अगस्त से 26 जनवरी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसका विमोचन विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के क्रियान्वयन की राज्य स्तर पर मार्गदर्शिका तैयार की गई है और मैदानी कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गई, परंतु ग्राम सभाओं में अभी भी सूचनाएं और प्रक्रियाएं पहुंच नहीं पा रही थी। अब पुनः मुख्यमंत्री ने समीक्षा की और ग्राम सभाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान की आवश्यकता महसूस की। इसे ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था ने आदिवासी विकास विभाग और वन विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम सभाओं को प्रक्रियाओं की जानकारी देने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जा...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर यूक्रेन से वापस आए मेडिकल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी कराने के लिए शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने विगत मार्च में भी उन्हें पत्र लिखकर इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था। रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्रदेश के 207 मेडिकल विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश लौटना पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने अपने पत्र में कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के कारण यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा सकुशल वापस लाया गया है। बड़ी संख्या में देश वापस आए छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं आगे की शिक्षा को लेकर मैंने आप से प...
हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही हमने आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। आदिवासी हितों के लिए ऐसे कार्य किए गए जो राज्य बनने के बीस वर्षाें में नहीं हुए। हमारी सरकार ने पेसा कानून को पूरी तरह क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाए और यह खुशी की बात है कि 08 अगस्त को इसका प्रकाशन छत्तीसढ़ राजपत्र में भी हो गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। विभिन्न जिले इस कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए सबसे पहले विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मां दंतेश्वरी और बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर प...