![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2021/06/surguja-yogita-news-15-june-2021.jpeg?fit=640%2C318&ssl=1)
सरगुजा जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में नियमों को शिथिल किए जाने के बाद इस योजना से लाभान्वित अम्बिकापुर की योगिता जयसवाल ने बताया कि उनकी नियुक्ति सहायक ग्रेड वर्ग 3 में हुई है। उन्होंने बताया कि मां के निधन के बाद से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी।
उन्होंने बताया कि परिवार अपने सभी खर्चों के लिए मां पर ही आश्रित था। पिता पहले ही कहीं चले गए थे। मां के गुजर जाने के बाद परिवार पर मुसीबत टूट पड़ी थी और भरण-पोषण तक मुश्किल हो गया था। अनुकंपा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत सीमा बंधन होने के कारण उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी।लेकिन अब यह सीमा शिथिल हो जाने के बाद उन्हें नियुक्ति मिल गई है, जिसके कारण उनके परिवार को बहुत राहत मिली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना से दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने कैबिनेट ने उदारता पूर्वक विचार कर अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में सीमा बन्धन को शिथिल करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर ऐसे सभी प्रकरणों में अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात