मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसमुण्डा की जयंती एवँ प्रसिद्ध गांधीवादी नेता तथा भूदान आंदोलन के सूत्रधार आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर सेनानी बिरसा मुण्डा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। बिरसा मुण्डा जी ने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। आदिवासी समुदाय आज उन्हें भगवान की तरह पूजता है । उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आचार्य विनोबा भावे को याद करते हुए कहा कि भारतरत्न और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित श्री भावे रचनात्मक और आध्यात्मिक होने के साथ ही महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्हें भूदान आंदोलन की वजह से अधिक जाना जाता है। संत भावे ने अपना पूरा जीवन गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान में लगा दिया और उन्हें आध्यात्मिक रूप से जीवन में सही और गलत के मध्य का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि आचार्य भावे जमीन मालिकों से दान के तौर पर जमीन लेकर गरीब लोगों को खेती के लिए देते थे। ऐसे संत सेनानी के जीवन और विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय