दिनांक : 05-May-2024 09:50 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

छत्तीसगढ़ के तीन एथलीट गोवा में दिखाएंगे दम

26/10/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

गोवा में आयोजित 37वां राष्ट्रीय खेल के एथलेटिक्स इवेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ी नियमित अभ्यास के बाद में मंगलवार को रवाना हो गए हैं। पदाधिकारियों ने संघ की उम्मीदों के अनुरूप पदक अर्जित करने का विश्वास जताया है। यह स्पर्धा गोवा में मंगलवार से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक आयोजित होगी।

स्पर्धा में अलग-अलग खेलों का आयोजन हो रहा है। इसमें देश के लगभग सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें एक एथलेटिक्स भी शामिल है। एथलेटिक्स का मुकाबला 29 अक्टूबर से शुरू होकर तीन नवंबर तक चलेगा। इस स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ ने तीन खिलाड़ियों का चयन किया है। इनका चयन एथलेटिक फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा किया गया। इनमें पुकेश्वर लाल 3000 मीटर स्टीपल चेस, सचिन कुंडू 10000 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में और रुक्मणी साहू 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगी।

 

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।