
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिसकर्मी ने महिला के बाल पकड़कर उसे लात मार दी। इतना ही नहीं एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे जोर से जमीन पर पटक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ।
यह पूरा मामला तिलसीवा गांव का है। वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक प्रदीप उपाध्याय महिला को लात मारते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा कुछ दूसरे पुलिसकर्मी भी महिलाओं को दौड़ा रहे हैं। असल में तिलसीवा गांव में 18 से ज्यादा लोगों ने गौठान की जमीन पर कब्जा कर रखा था। जिसके चलते प्रशासन की टीम ने इन्हें नोटिस जारी किया था। लेकिन जब इन्होंने कब्जा खाली नहीं किया, तब प्रशासन की टीम बुधवार को यहां अतिक्रमण हटाने गई थी।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिसकर्मी ने महिला के बाल पकड़कर उसे लात मार दी। इतना ही नहीं एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे जोर से जमीन पर पटक दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ।#cgpolice #surajpur #chhattisgarh pic.twitter.com/5hJ8QVGpNx
— गोंडवाना एक्सप्रेस (@gondwanaexpcom) May 26, 2023
अतिक्रमण हटाई गई टीम पर पथराव
बताया जा रहा है कि, महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव भी किया था। जब तहसीलदार वर्षा बंसल प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने के लिए पहुंचीं, तब उन्होंने तहसीलदार का भी घेराव कर दिया और उनसे बदतमीजी करने लगीं। उन्हें कुछ देर के लिए बंधक भी बना लिया था। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिर महिलाओं को हिरासत में लिया गया था।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Bilaspur2023.05.27रेप पीड़िता की मां की रिहाई के लिए उठी मांग:कलेक्टर ने कहा- दो दिन में होगी रिहाई; भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन
Bilaspur2023.05.27रोजगार कार्यालय में 29 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, नामी कंपनियों में 210 पदों पर होगी भर्ती
Chhattisgarh2023.05.27जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Bilaspur2023.05.26रतनपुर के महामाया मंदिर में युवकों ने मंदिर परिसर में दारूऔर चिकन के साथ पिकनिक किया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल