दिनांक : 03-May-2024 03:33 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री ने साइंस कॉलेज में आयोजित विकास प्रदर्शनी 6 फरवरी तक बढ़ाने के दिए निर्देश

05/02/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों पर 3 फरवरी से 5 फरवरी 2022 तक आयोजित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि में एक दिन की वृद्धि करते हुए, प्रदर्शनी को 6 फरवरी तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2022 तक किया गया था। अब इस प्रदर्शनी की अवधि में 1 दिन की वृद्धि करते हुए इसे 6 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिकारियों को विभाग के प्रदर्शनी मेला कार्यक्रम को 6 फरवरी तक यथावत रखने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित करने को कहा गया है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।