दिनांक : 29-Apr-2024 07:37 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

CM के जन्मदिन पर PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश के CM योगी, उत्तराखंड के CM धामी व मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने बधाई दी

21/02/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि श्री साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी।
श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री धामी ने लिखा कि बाबा केदारनाथ आपको सुदीर्घ,आरोग्यपूर्ण एवं सुखद जीवन प्रदान करें।  मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री धामी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी l

 

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।