
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में 4 कार्य जिनकी लागत राशि 5 करोड रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य जिनकी लागत राशि 2.35 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य जिनकी लागत राशि 5.23 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य जिनकी लागत राशि 2.43 करोड़ रुपए,लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.54 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 81 लाख करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.14 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए एक कार्य लागत राशि 2.17 करोड़ रुपए, नगर पंचायत शिवरीनारायण हेतु दो कार्य लागत राशि 45 लाख करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हेतु दो कार्य लागत राशि 1.69 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत हेतु 7 कार्य लागत राशि 46 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग हेतु एक कार्य लागत राशि 1.21 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल हेतु 1 कार्य 1.75 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 14 कार्य जिनकी लागत राशि 7.75 करोड़ रुपए है, का लोकार्पण किया।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Bilaspur2023.05.27रेप पीड़िता की मां की रिहाई के लिए उठी मांग:कलेक्टर ने कहा- दो दिन में होगी रिहाई; भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन
Bilaspur2023.05.27रोजगार कार्यालय में 29 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, नामी कंपनियों में 210 पदों पर होगी भर्ती
Chhattisgarh2023.05.27जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Bilaspur2023.05.26रतनपुर के महामाया मंदिर में युवकों ने मंदिर परिसर में दारूऔर चिकन के साथ पिकनिक किया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल