छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस वजह से अंदर फंसे कुछ लोग बेहोश हो गए। बाद में इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोगों का इलाज अभी भा जारी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस आग ने 10 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के व्यापारिक भवन में लगी भीषण आग
अबतक 3 की मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान, 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। #chhattisgarh #korba #fire #accident pic.twitter.com/W3iaNmhBHB— गोंडवाना एक्सप्रेस (@gondwanaexpcom) June 19, 2023
जानकारी के मुताबिक, शहर के बीचों बीच यह कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में एलआईसी का ऑफिस है, स्टेशनरी समेत कई दुकाने हैं। यहां दोपहर एक बजे के आस-पास लगी थी। अचानक भड़की आग के बाद कॉम्प्लेक्स के अंदर मौजूद लोग किसी तरह से वहां से भागे। कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने सीधे ऊपर से ही छलांग लगा दी।
उधर, कुछ लोग अंदर भी फंसे थे। जिन्हें सीढ़ियों के सहारे निकाला गया। आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। आग इतनी जबरदस्त है कि धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि यहां आग कैसे लगी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। 4 गाड़ियों को मौके पर पहुंची थी। सभी गाड़ियां आग बुझाने लगातार प्रयास किया, तब जाकर 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। सूचना मिलने पर कलेक्टर, एसपी और तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय