
रायपुर। 20 फरवरी को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर सबसे पहले धरना दिया जाएगा। इसके बाद पैदल मार्च की शक्ल में महिलाओं का जत्था राजभवन के लिए रवाना होगा। राज्यपाल को प्रदेश सरकार के खिलाफ इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। गुरुवार को रायपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री लता उसेंडी पहुंचीं। उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।
उसेंडी ने आगे कहा कि 20 फरवरी को रायपुर के विरोध प्रदर्शन के अलावा लगभग हर जिला मुख्यालय में इसी तरह से प्रदर्शन होगा। उन जगहों पर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उसेंडी ने कहा कि राज्य में अनाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार संवेदनशील नहीं है, इस वजह से अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब प्रदेश की महिलाएं यह सब नहीं सहने वालीं। बजट सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा घेराव की भी तैयारी है। इस दौरान भी भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता महिलाओं से जुड़े अपराधों में विधानसभा का घेराव करेंगीं।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh02/10/2023शेष लेख : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Chhattisgarh02/10/2023मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन
Chhattisgarh01/10/2023विशेष लेख : 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जन्म दिवस : ग्राम स्वराज की अवधारणा के साथ न्याय के पथ पर बढ़ता छत्तीसगढ़
Chhattisgarh01/10/2023अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह