दिनांक : 29-Apr-2024 09:48 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

न्यायमूर्ति अरूप गोस्वामी हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

12/10/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

राज्यपाल अनुसूईया उइके ने न्यायमूर्ति अरूप गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित हुआ था। न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने अंग्रेजी में पद की शपथ ली। इसके साथ ही असम में जन्मे अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 14वें चीफ जस्टिस बन गए।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल अनुसूईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। छत्तीसगढ़ आने से पहले न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश थे। वे सिक्किम उच्च न्यायालय के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। उसके बाद शपथ लेने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

समारोह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर आदि शामिल हुए। मुख्य न्यायधीश अरूप कुमार गोस्वामी की पत्नी डॉ. नीलाक्षी गोस्वामी सहित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी समारोह का हिस्सा बने।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।