
नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे थे, इसके बाद यहां से कांग्रेस के सभी नेता प्रवर्तन निदेशालय-ED के दफ्तर की ओर मार्च करने की तैयारी में थे। यहां से रास्ते में नेताओं को रोक लिया गया। जब मुख्यमंत्री और दूसरे नेता सड़क पर ही बैठ गए तो उन्हें पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को भी ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डिटेन किया था। बाद में उन्हें छोड़ा गया था।
सोमवार को राहुल गांधी के साथ ED जाने के लिए निकले कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED दफ्तर के पास रोक लिए गए। वहां पुलिस ने उन्हें डिटेन किया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस के अफसरों की नोकझोंक भी हुई। बाद में मुख्यमंत्री को उनके सुरक्षाकर्मी वापस लाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, दीपेंदर सिंह हुड्डा, विकास उपाध्याय जैसे नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। जिन्हें बाद में छोड़ा गया।
आज जशपुर जाना था, दौरा स्थगित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोमवार रात को ही रायपुर लौटना था। राहुल गांधी की लगातार दूसरे दिन भी पेशी की वजह से उनका वापस लौटना टल गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का जशपुर जिले का दौरा भी टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री इस दौरे में जशपुर जिले के जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक दिन बिताने वाले थे। यहां की पत्थलगांव विधानसभा का दौरा मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh30/09/2023रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा सम्मान एवं विशेष प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
Chhattisgarh30/09/2023सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री बघेल
Chhattisgarh27/09/2023मुख्यमंत्री बघेल ने किया निर्भया कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ
Chhattisgarh27/09/2023मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का किया वर्चुअल शुभारंभ