मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। योग दिवस की पूर्वसंध्या पर आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। कोरोना काल में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग का महत्व और भी बढ़ गया है। इसकी साधना शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। श्री बघेल ने कहा कि योग भारत की अमूल्य विद्या है जिसका महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर अब हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की चर्चा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि भारत में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम योग के साथ रहें, घर पर रहें (बी विथ योग बी ऐट होम) है। श्री बघेल ने सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग से हमें विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने और लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें आपके जीवन में इसका सकारात्मक परिवर्तन जरूर देखने को मिलेगा। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय