दिनांक : 27-Apr-2024 01:34 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

BJP नेता का अपहरण: पहले जमकर पीटा फिर छोड़ने के लिए मांगे 5 लाख रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

14/07/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

रायपुर से भाजपा नेता का अपहरण होने की खबर सामने आई है। दरअसल, यह मामला रायपुर के टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। जहां बीजेपी युवा मोर्चा सिविल लाइन रायपुर के मंडल अध्यक्ष मनीष साहू का अपहरण किया गया। किडनैप का मामला रुपए की वसूली से जोड़कर देखा जा रहा है। अपहरणकर्ताओं ने उसे एक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान उसे जमकर पीटा। पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी दी। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश हर्षवर्धन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि घटनाक्रम का आरोपी हर्षवर्धन समाजसेवी ममता शर्मा का बेटा है। आरोपी हर्षवर्धन इससे पहले भी अन्य प्रकरणों में जेल जा चुका है।

जमकर की पिटाई और 5 लाख की मांग
पीड़ित मनीष ने बताया कि आरोपी हर्षवर्धन के बीच लंबे समय से जान पहचान थी। मनीष ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज किया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि बीते बुधवार की रात को चाय पीने के बहाने से आरोपी ने उसे बुलाया था। इसके बाद अपहरण के घटना को अंजाम दिया। इस क्रम में पीड़ित ने बताया कि उसे गाड़ी में बैठकर धौंस जमाने लगा। पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसे अनुपम नगर के फार्म हाउस बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान जमकर पिटाई भी की और 5 लाख रुपए की मांग करते रहे। उसने बताया कि हर्षवर्धन के साथ उसके साथी भी थे, जब कार में पचपेड़ी नाका के चक्कर काट रहे थे। तब उसने कार से कूदकर जान बचा ली। इसके बाद मनीष थाने पहुंचा। शिकायत के बाद गुरुवार को देर शाम तक पुलिस ने हर्षवर्धन को पकड़ लिया।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।