छत्तीसगढ़ में नए राज्यपाल की तैनाती हुई है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वह अनुसुइया उइके स्थान लेंगे। विश्व भूषण हरिचंदन वर्तमान में आंध प्रदेश के राज्यपाल हैं। इधर, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।
माना जा रहा है कि आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच तकरार चल रहा था। कांग्रेस राज्यपाल अनुसुइया उइके पर विधेयक को जबरन रोकने का आरोप लगा रही थी। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, महामहिम राष्ट्रपति जी ने श्री विश्व भूषण हरिचंदन जी को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हमारे नए संवैधानिक अभिभावक का स्वागत करता हूं।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय