![tokhan-sahu-meets-cm-saay-2024](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2024/06/tokhan-sahu-meets-cm-saay-2024.jpg?fit=700%2C381&ssl=1)
रायपुर/दिल्ली। आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय मंत्री परिषद के सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद श्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि – नवगठित एनडीए सरकार में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय है। हम सब मिलकर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे। देश-प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात