दिनांक : 02-May-2024 12:40 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियो द्वारा भिलाई के समारोह मे की गई घोषणा

07/08/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Bhilai    

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन आदरणीय हरीश रावलिया एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आदरणीय भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर के निर्देशानुसार संस्था की प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय ट्रस्टी मेंबर आदरणीय कैप्टन प्रवीण निखाड़े की अध्यक्षता मे तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय एस.के. भंडारे, राष्ट्रीय सचिव आदरणीय बी.एच. गायकवाड़ व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल मेश्राम के विशेष आतिथ्य मे भिलाई मे बैठक संपन्न हुई जिसमे पूर्व की राज्य व भिलाई शाखा की कार्यकारिणी को भंग कर विनोद बंसोड को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश अध्यक्ष तथा बृजेश मेश्राम को भिलाई शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विनोद बंसोड को दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है, विनोद बंसोड अध्यक्ष, एडवोकेट मनोज मून महासचिव, प्रदीप मेश्राम कोषाध्यक्ष, भीमराव वाहने उपाध्यक्ष संस्कार, भारती खांडेकर उपाध्यक्ष महिला, नरेन्द्र खोब्रागड़े उपाध्यक्ष पर्यटन, वैशाली रंगारी उपाध्यक्ष संरक्षण, सितेन्द्र गजभिऐ सचिव संस्कार, सुनिल गणवीर सचिव संस्कार, नीतू डोंगरे सचिव महिला, संतोष भीमटे सचिव पर्यटन प्रचार, डा. आर के सुखदेवे संगठन सचिव, सुरेश वाहने संगठन सचिव, हरीश वाहने संगठन सचिव आदि। भिलाई शाखा के बृजेश मेश्राम अध्यक्ष, राजू मेश्राम महासचिव, गौतम खोब्रागड़े कोषाध्यक्ष,

बृजेश मेश्राम भिलाई शाखा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए

वर्षा मेश्राम व सीमा शेंडे उपाध्यक्ष महिला, संजय रंगारी व ठानेन्द्र कामडे संघटक मनोनीत किये गये। राज्य व भिलाई शाखा की कार्यकारिणी के शेष पदो पर नियुक्तिया प्रदेश अध्यक्ष व भिलाई शाखा अध्यक्ष द्वारा की जावेगी। समारोह को संबोधित करते हुए श्री निखाड़े ने कहा कि अब सभी गुटो से पृथक होकर मीराताई आम्बेडकर व भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर गुट स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा तथा भारत मे बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार तथा 24 प्रकार के शिविरो के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। श्री भंडारे व श्री गायकवाड़ ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए डा.बाबासाहेब आम्बेडकर के परिवार के संरक्षण व मार्गदर्शन मे बौद्ध समाज को मजबूत करने की सामूहिक जिम्मेदारी को हमे एकजुटता के साथ निभाना होगा।

निवेदक – अनिल मेश्राम

पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीएसआई

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।