![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/bal-vikas-minimata-puruskar-2022.jpg?fit=640%2C427&ssl=1)
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में आज रायपुर के राजातालाब स्थित उनके निवास कार्यालय में ‘‘मिनीमाता सम्मान’’ (महिला उत्थान) पुरस्कार वर्ष 2022 प्रदान करने के लिए चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष यह पुरस्कार महिला उत्थान के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और अशासकीय संस्थाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है। चयनित व्यक्ति या संस्था को 01 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें 02 लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जूरी मेंबर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम सहित अन्य सदस्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात