छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक (21 अक्टूबर तक) एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 521 लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। वहीं 66 लाख आठ हजार 855 नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक कुल दो करोड़ 21 लाख 86 हजार 376 टीके लगाए गए हैं।
पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर प्रदेश में अब तक 2.22 करोड़ टीके लगाए जा चुके
प्रदेश में तीन लाख दस हजार 393 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 635 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 62 लाख 18 हजार 488 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 87 लाख 30 हजार 005 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 65 हजार 580 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 57 हजार 020 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 33 लाख 69 हजार 146 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 27 लाख 17 हजार 109 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय