दिनांक : 27-Apr-2024 03:35 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: pulse polio

जिले में 03 मार्च को पिलायी जायेगी पल्स पोलियो वैक्सीन

जिले में 03 मार्च को पिलायी जायेगी पल्स पोलियो वैक्सीन

Chhattisgarh, Raigarh
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च से शुरू होगा। तीन दिवसीय यह अभियान में रायगढ़ जिले के शून्य से 05 साल तक के 1 लाख 34 हजार 297 बच्चों को पोलियो खुराक दी जायेगी। अभियान में पहले दिन 03 मार्च को बूथ स्तर पर एवं 04 तथा 05 मार्च 2024 को बूथ गतिविधियों में छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को व्यापक रूप से तैयारियों तैयारियों के निर्देश दिए हुए हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी है, वैक्सीन एवं आईईसी सामग्री विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में वितरित की जा चूकी है। अभियान के सफल संचालन हेतु समस्त विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी/प्रभारी चिकित...
रायपुर : पल्स पोलियो अभियान में 35 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई दवा

रायपुर : पल्स पोलियो अभियान में 35 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई दवा

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के 35 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के तहत 31 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में बनाए गए विभिन्न बूथों में बच्चों को दवा पिलाई गई। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों में मोबाइल टीमों के माध्यम से बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाने की व्यवस्था की गई थी। 31 जनवरी को दवा पीने से रह गए बच्चों को मॉप-अप राउंड के दौरान 1 फरवरी और 2 फरवरी को घर-घर जाकर दवा की खुराक दी गई। अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी को कुल 30 लाख 72 हजार तथा मॉप-अप राउंड में 1 फरवरी को तीन लाख 37 हजार और 2 फरवरी को 92 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में 77 हजार 130, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 80 हजार 257, बलरामपुर-रामानुजगंज में 92 हजार 738, बस्तर में एक लाख 23 हजार 720, बेम...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने सरगुजा में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने सरगुजा में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया

Chhattisgarh
सुरगुजा। आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने सरगुजा में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर कर किया। नारायणपुर : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत नारायणपुर जिले के बच्चों को पोलियों से मुक्त करने के लिए आज पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। जिला चिकित्सालय में प्रातः 8 बजे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम ने किया। श्रीमती नेताम ने ममता कुमेटी के 4 दिन के शिशु को पल्स पोलियो की पहली खुराक पिलायी। श्रीमती नेताम ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने आये माता-पिता एवं अभिभावकों से आत्मीय बातचीत की और दवा पिलाने बच्चो को लाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, डीपीएम सुश्री प्रिया कंवर के अलावा जिला अस्पताल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित...