दिनांक : 26-Apr-2024 06:00 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: manav nirmit jungle

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : खाली पड़ी खदान पर मानव निर्मित जंगल बनाने का कार्य प्रशंसनीय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : खाली पड़ी खदान पर मानव निर्मित जंगल बनाने का कार्य प्रशंसनीय

Chhattisgarh, India
देश में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले के नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बनी है। यहां विशाल मानव निर्मित जंगल विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नंदिनी में इस प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीन में यह प्रोजेक्ट विकसित किया गया है। लगभग 3.30 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। आज जन वन कार्यकम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहाँ बरगद का पौधा लगाया और जंगल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। यह प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण है कि किस तरह से निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा ...