दिनांक : 26-Apr-2024 05:10 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: ias transfer

रायपुर के नए कलेक्टर बने सौरभ कुमार, तारण प्रकाश सिन्हा बनेगे राजनांदगाव कलेक्टर

रायपुर के नए कलेक्टर बने सौरभ कुमार, तारण प्रकाश सिन्हा बनेगे राजनांदगाव कलेक्टर

Chhattisgarh
रायपुर राजधानी रायपुर के नए कलेक्टर अब सौरभ कुमार होंगे। सौरभ अब तक रायपुर नगर निगम की जिम्मेदार निभा रहे थे। अब तक रायपुर के कलेक्टर रहे डॉ एस भारती दासन को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त सह संचालक बनाया गया है। जनसंपर्क विभाग का जिम्मा संभाल रहे तारण प्रकाश सिन्हा अब राजनांदगांव के कलेक्टर बना दिए गए हैं। शनिवार की शाम प्रशासनिक फेरबदल की एक लिस्ट सरकार की तरफ से जारी की गई। इसमें प्रदेश के अलग-अग विभाग में काम कर रहे 29 IAS अफसरों के नाम हैं। कोरिया, कोरबा, जांजगीर, बेमेतरा, बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। दर्जनों विभाग के सचिव और संचालकों को हटाकर नए अफसरों को बिठा दिया गया है।डॉ एस भारती दासन को विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ न्याय योजना, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छ...