दिनांक : 26-Apr-2024 12:14 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: dr premsay tekam

रायपुर : राज्य में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का हो रहा संचालन : मंत्री डॉ. टेकाम

रायपुर : राज्य में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का हो रहा संचालन : मंत्री डॉ. टेकाम

Chhattisgarh
राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 2 अगस्त से प्रदेश में 10वीं, 12वीं, 8वीं एवं प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज राजधानी रायपुर के आर.डी. तिवारी राजकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्साह एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े। मंत्री डॉ. टेकाम ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर डिजिटल बोर्ड पर हाथ से लिख कर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आज 16 महीने बाद स्कूल प्रारंभ हुआ है। स्कूली बच्चों में उत्साह एवं उमंग साफ झलक रहा है उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने का आह्वान किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर शाला के नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने...
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम : विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए गए बड़े फैसले

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम : विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए गए बड़े फैसले

Chhattisgarh
रायपुर. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कबीरधाम जिले के बैगा बाहुल्य पंडरिया विकासखसड के सुदूर एवं दुर्गम वनांचल ग्राम छिन्दीडीह में तीन दिवसीय बैगा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने बैगा बाल महोत्सव का शुभांरभ करते हुए स्थानीय वनोपज संसाधनों की सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बैगा नर्तक दलों के साथ गीत-संगीत में हिस्सा लेते हुए बैगा आदिवासियों के साथ नृत्य भी किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने तीन अलग-अलग बैगा नर्तक दलो को 45 हजार रूपए के चेक का वितरण भी किया। लगातार 11वां वर्ष से बैगा समाज और अस्था समिति द्वारा बैगा बाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री डॉ. टेकाम ने बैगा बाल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा राज्य में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों की संस्कृति, और उनके सरंक...
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम : अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वननिवासियों को उनका हक मिले

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम : अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वननिवासियों को उनका हक मिले

Chhattisgarh
रायपुर. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वननिवासियों को उनका हक मिले। वन अधिकारों की मान्यता के लिए नए प्रकरणों की स्वीकृति के साथ ही निरस्त किए गए दावों का पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित जिलों के सहायक आयुक्तों को निर्देश दिए कि निरस्त किए दावों की सूचना व्यक्तिगत रूप से संबंधितों को दे और उनकी पात्रता-अपात्रता का कारण भी बताएं। जिलों में निरस्त हुए दावों की समीक्षा का कार्य हर हाल में फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाए। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुसार अबूझमाड़ क्षेत्र में विशेषतौर पर वन अधिकार पत्र दिए जाने हैं। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्...