दिनांक : 26-Apr-2024 06:39 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: bharat jodo yatra

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा गया, खरगोन से जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों-पदाधिकारियों सहित 250 वरिष्ठ नेताओं का नाम भेजा गया, खरगोन से जुड़ेंगे

Chhattisgarh, Raipur
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के सभी प्रमुख राजनीतिक चेहरे इसमें शामिल होने जा रहे हैं। यह जुड़ाव मध्य प्रदेश के निमाड़-मालवा अंचल में होगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए 250 नेताओं का नाम केंद्रीय कार्यालय को भेजा है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं का नाम शामिल है। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा 23 नवम्बर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इसके लिए वहां तैयारियां जोरो पर हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी इस यात्रा में शामिल होने की तैयारी तेज है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, प्रदेश कांग्रेस की ओर से 250 यात्री 25 नवम्बर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहां 26 से 28 नवम्बर तक सभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा क...