राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना में चयनित पात्र छात्रों को 15 अक्टूबर 2022 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर अपना पंजीयन करना आवश्यक है।
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक ने बताया कि जो छात्र-छात्राएँ विगत सत्र 2021-22 के लिए आयोजित राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होकर चयनित हुए हैं, उन्हें नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना नवीन पंजीयन 15 अक्टूबर 2022 तक कराना आवश्यक है। साथ ही पूर्व वर्षाे में राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति के लिए चयनित विद्यार्थियों को भी अपना पंजीयन नवीनीकरण 15 अक्टूबर तक कराना आवश्यक है।
पंजीयन नहीं कराने की दशा में चयनित विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना में चयनित विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृति स्कूली शिक्षा पूर्ण करने तक प्राप्त होती है।
योजना में शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय द्वारा संचालित शालाओं की कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत कमजोर वर्ग के ऐसे विद्यार्थी पात्रता परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं हो। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन और नवीनीकरण के लिए सभी शिक्षकों और मैदानी अधिकारियों निर्देशित किया है।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय