![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/ramswarup-chandrakar-murti-anavarn-2022.jpeg?fit=700%2C476&ssl=1)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया के ग्राम महली हाई स्कूल प्रागंण में वीर सपूत शहीद रामस्वरूप चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद की माता श्रीमती फुलवादेवी और उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिमा देवी एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट-मुलाकत कर सभी का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संक्षिप्त कार्यक्रम में ग्रामीणोंजनों को संबोधित करते हुए शहीद रामस्वरूप चंद्राकर के द्वारा किए गए देश भक्ति सेवा का स्मरण किया। उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चैन की जिंदगी जी रहे है।
उनकी राष्ट्रभक्ति और देश के लिए दिया गया योगदान आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री लाल बहादुर चंद्रवंशी, श्री नवीन जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित सहित मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, दुर्ग संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, दुर्ग रेंज के आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मौजूद रहे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात