दिनांक : 19-Apr-2024 06:39 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : विकास प्रदर्शनी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र

29/05/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशीप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धि के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी से लोगों को उपयोगी जानकारी मिल रही है। 20 मई से 28 जून तक चलने वाली यह विकास प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस विकास प्रदर्शनी में लोक कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को फोटो एवं ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं।

इसी कड़ी में आज विकास प्रदर्शनी को देखने कबीरधाम जिले के पंडरिया, कवर्धा, बोडला और सहसपुर लोहारा इलाके के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचे थे। सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। गौरतलब है कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के लिए यह प्रदर्शनी स्थल सेल्फी जोन बन गया है। विकास प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं और विगत साढ़े तीन साल के विकास कार्यों पर आधारित प्रकाशन सामग्री और ब्रोशर भी वितरित किया जा रहा है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।