दिनांक : 25-Apr-2024 07:30 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बस्तर : सघन मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत 815 पीड़ितों को ऑपरेशन से मिली नई रोशनी

15/07/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare    

बस्तर जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिले में चिन्हांकित इसके 1392 पीड़ितों में से 563 मरीजों का सघन मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत सफल ऑपरेशन कर उनकी आंखों की रोशनी लौटाई गई है। बस्तर जिले में 15 मई 2023 से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसमें जिले के सभी विकासखंडों में संभावित मरीजों का सर्वे कर 3512 मरीजों की जांच कर 1392 की पुष्टि मोतियाबिंद मरीजों के रूप की गई है। सर्वे कार्य अभी भी सतत जारी है। अभियान के दौरान मिले मरीजों में से 563 तथा सर्वे के पहले चिन्हांकित 252 सहित अब तक 815 मरीजों का ऑपरेशन कर इस बीमारी से निजात दिलाई जा चुकी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि बस्तर जिले को जल्द से जल्द मोतियाबिंद मुक्त करने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत हर मरीजों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है।

चिन्हांकित मरीजों का शीघ्र ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल और महारानी अस्पताल के डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। सघन मोतियाबिंद मुक्त अभियान के अंतर्गत बकावंड में 99, बास्तानार में 32, लोहंडीगुड़ा में 37, दरभा में 71, तोकापाल में 63 और जगदलपुर (नानगुर) में 123 मरीजों का आपरेशन किया गया। बस्तर विकासखंड में अब तक चिन्हांकित सभी मरीजों का आपरेशन किया जा चुका है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।