![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2024/02/mainpat-mahotsav-2024.jpg?fit=660%2C360&ssl=1)
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव आयोजन के अवसर पर साईकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। यह रेस 22 फरवरी को घड़ी चौक अम्बिकापुर से होते हुए मैनपाट रोड नवापारा कला तक कुल 30 कि.मी. की होगी। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के प्रतियोगी भाग लें सकेंगें, प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में आयोजित होगी। पुरूष वर्ग के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21000 रूपये, द्वितीय को 11000 रूपये और तृतीय को 5100 रूपये तथा महिला वर्ग के प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 21000 रूपये, द्वितीय को 11000 रूपये और तृतीय को 5100 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार 10 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 1100 रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगियों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में 20 फरवरी तक कार्यालयीन समय में अपना पंजीयन करा सकते है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात