
रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक का राजपुर गांव, यहां जमकर बारिश हो रही थी। अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलने लोगों की भीड़ जमा थी। बारिश से बचते हुए एक छोटी सी लड़की स्कूल ड्रेस में मुख्यमंत्री को देख रही थी। लेकिन वो उन तक पहुंच नहीं पा रही थी, लेकिन हजारों की भीड़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर इस बच्ची पर पड़ गई।
मुख्यमंत्री ने उसे पास बुलाया और अपने बगल में बिठा लिया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने अपना नाम सोनम बताया। सोनम के मामा दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनके पैरों में राड डली है जिससे वो ठीक से चल फिर नहीं पाते सोनम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो पूरी तरह से मामा पर निर्भर है और चाहती है कि वो ठीक हो जाएं।
मुख्यमंत्री ने सोनम से वादा किया कि उसके मामा ठीक हो जाएंगे और उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री के वादे से सोनम के चेहरे पर मुस्कान तैर गई क्यूंकि उसे वो सब कुछ मिल गया जो उसे चाहिए था।
हम सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से बेहद लगाव रखते हैं और उनके लिए वो हरसंभव कार्य करने का प्रयास भी करते हैं। आज सोनम के मामा के इलाज की व्यवस्था कर सोनम के लिए भी मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य का रास्ता खोलने की कोशिश की है।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh2023.02.05खेलो इंडिया युथ गेम्स 2023: मध्यप्रदेश मे दिखेगा छत्तीसगढ़ के मल्लखम्ब खिलाड़ियो का दमखंब
Chhattisgarh2023.02.05सिरपुर महोत्सवः तीन दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Chhattisgarh2023.02.05विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में सिरपुर महोत्सव का है विशेष महत्व
Chhattisgarh2023.02.05विशेष लेख : राजिम माघी पुन्नी मेला आज से