दिनांक : 25-Apr-2024 06:38 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

कोरिया : दो बंदियों की मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच : कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया

04/08/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

कोरिया जिले के उप जेल मनेन्द्रगढ़ में सजा काट रहे विचाराधीन बंदी सुखीराम का अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने की दाण्डिक जांच के निर्देश दिए है। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक ने बताया है कि कोरिया जिले के थाना केल्हारी के ग्राम डोडकी निवासी विचाराधीन बंदी धरमपाल पिता सुखीराम उप जेल मनेन्द्रगढ़ में सजा काट रहा था। इस बंदी के बीमार होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु 3 अगस्त 2021 को प्रातः 4ः56 बजे हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू को जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी प्रकार कोरिया जिले के थाना मनेन्द्रगढ़ ग्राम चौहाड़ा निवासी विचाराधीन बंदी गोपाल सिंह पिता जगधारी की मृत्यु 28 जुलाई 2021 को दोपहर 12ः59 बजे हुई थी। इस प्रकरण में भी अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी ने दाण्डिक जांच के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि दाण्डिक जांच में जेल में प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी। बंदी कब बीमार हुआ उसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया। क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई।

बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया। उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था। क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। यदि ऐसा हुआ है तो विलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन है। बंदी के साथ यदि अमानुषिक कृत्य तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है। यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी-कर्मचारी कौन-कौन हैं। दोनों प्रकरणों में दाण्डिक जांच करने के बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।