![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/kharigarh-art-gallery-lokarpan-2022.jpeg?fit=700%2C465&ssl=1)
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 3 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े आर्ट गैलरी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के इस भव्य और शानदार आर्ट गैलरी में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। विश्वविद्यालय के चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एंड डिजाइन तथा लोक संगीत एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।
भव्य और शानदार आर्ट गैलरी के शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने यहां उत्कृष्ट कलाकृतियों का अवलोकन किया ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कुलपति डॉ. चंद्राकर के निर्देश पर इस आर्ट गैलरी को सरगुजा जिले की विश्वप्रसिद्ध लोकचित्र कलाकार स्व. सोनाबाई रजवार को समर्पित किया गया है। आर्ट गैलरी का नाम उन्ही के नाम सोना बाई रजवार आर्ट गैलरी रखा गया है।
इस कला प्रदर्शनी को डॉ. योगेन्द्र चौबे (अधिष्ठाता, लोक संगीत एवं कला संकाय), श्री व्यंकट गुडे, डॉ रवि नारायण गुप्ता, डॉ विकास चंद्रा, डॉ छगेन्द्र उसेंडी, श्री संदीप किंडो के देखरेख और मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया है। इस आर्ट गैलरी की खास बात यह है कि एक अवलोकन में ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परम्परा को देखा जा सकता है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात