![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/jashpur-jila-anganbadi-2022.jpeg?fit=640%2C460&ssl=1)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पतराटोली के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे। यहां उनका स्वागत नन्हे बच्चों ने कागज के पुष्प भेंट कर किया। पतराटोली का आंगनबॉडी केंद्र मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां 20 बच्चे दर्ज है। खास बात यह है कि यहां एक भी बच्चा कुपोषित नहीं है। इस केन्द्र में सभी बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। यहां मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से बच्चों का भविष्य संवर रहा है। योजना के तहत 0 से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण व एनीमिया से बचाने अतिरिक्त पोषण आहार दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। बच्चों से आत्मीयता से बात की और उन्हें चॉकलेट दिया। उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि खाने में क्या-क्या मिलता है और इस तरह उनसे बात-बात में जानकारी ले ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सुपोषण किट भी प्रदान किया।
केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागातार हेल्थ चेकअप भी किया जाता है। इस आंगनबाड़ी केन्द्र में 20 बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात