![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2019/08/saina-sindhu-badminton.jpg?fit=700%2C394&ssl=1)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला होने जा रहा है। इसमें भारत के अलावा 11 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में होगा।
मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा होने जा रही है। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचेंगे। बताया गया कि भारत समेत 12 देशों के 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफ़ाईंग राउंड तथा 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जाएँगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात